spot_img
20.1 C
Varanasi
Wednesday, November 18, 2026
spot_img
spot_img

रजवाहा में सिल्ट सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति किये जाने से किसानों में आक्रोश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

चार किलोमीटर रजवाहा में सिल्ट की सफाई नहीं होने से आक्रोश

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा रजवाहा में सिल्ट सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति किये जाने से किसानों में आक्रोश है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से चार किलोमीटर तक सफाई ही नही कराई गयी है। इससे टेल के किसान परेशान है। भारतीय किसान यूनियन ने छूटे हुए राजवाहा की सफाई नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

सकलडीहा रजवाहा की 17 किलोमीटर सफाई के लिए शासन की ओर से प्रति किलोमीटर 50 हजार रुपये की दर से 8.5 लाख रुपये मंजूर हुआ हुआ। जिसका विभाग की ओर से टेंडर हुआ। ठेकेदार की ओर से पोकलेन से सिल्ट सफाई भी शुरू कराई गई। लेकिन यह कार्य 13 किलोमीटर ही किया गया। फुल्ली गांव तक ही सिल्ट सफाई की गई। जबकि आगे ओनावल,खोर और टेल तक छोड़ दिया गया। आगे राजवाहा में घास-फूस और झाड़-झंखाड़ लगा हुआ है। राजवाहा पूरी तरह से पटकर नाली में तब्दील है।

भारतीय किसान यूनियन के मणीदेव चतुर्वेदी ने कहा कि अगर जल्द छूटे हुए राजवाहा की सफाई नही हुई तो किसान यूनियन बड़ा आंदोलन करेगा। इस मौके पर यूनियन के श्रवण कुशवाहा,अलाउद्दीन सहित अन्य रहे।

इस संबंध में एसडीओ अनुराग सिंह का कहना है कि ठेकेदार को बोला गया है जल्द छूटे हुए राजवाहा कि सफाई कराई जाएगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्रों तक पहुंचाना प्राथमिकता : जिलाधिकारी

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली। नवागत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks