spot_img
20.1 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026

बीएड की परीक्षा को लेकर महाविद्यालय प्रशासन रहा मुस्तैद, सुबह से तैनात रही पुलिस और पीएससी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/डेस्क
चंदौली। जिले भर में बीएड की परीक्षा को लेकर कुल 13 केन्द्र बनाये गये थे। परीक्षा की सूचिता को लेकर सुबह से ही पुलिस और पीएससी सहित स्टैटिक मजिस्ट्रेट मुस्तैदी से परीक्षा ड्यूटी में तैनात रहे। सुबह 9 बजे से 12 बजे और दूसरी पाली 2 बजे से 5बजे परीक्षा हुई। परीक्षा को लेकर गेट पर परीक्षार्थियों की कड़ी जांच पड़ताल किया गया।

जनपद के सकलडीहा पीजी कॉलेज के साथ सकलडीहा इंटर कॉलेज में दो सेंटर बनाये गये थे। प्रत्येक सेंटर पर पांच पांच सौ परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में सकलडीहा इंटर कॉलेज के ए ब्लॉक में कुल एक हजार छात्रों में 88 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वही सकलडीहा पीजी कॉलेज में पांच सौ में 46 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में सकलडीहा पीजी कॉलेज में 460 में 422 परीक्षा दिया। 38 अनुपस्थित रहे। वही सकलडीहा इंटर कॉलेज के ए ब्लॉक मे 40 अनुपस्थित रहे औ बी ब्लॉक में 49 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की सुचिता को लेकर एडीएम राजेश कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय प्रशासन मुस्तैदी से जुटा रहा।

इस मौके पर नोडल अधिकारी प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय,केन्द्राध्यक्ष प्रोफेसर शमीम राईन, सकलडीहा इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी,सत्यमूर्ति ओझा,संदीप सिंह आशुतोष द्विवेदी आदि रहे।

परीक्षा को लेकर काफी उत्साह रहा छात्रों में

सकलडीहा। बीएड की परीक्षा को लेकर सुबह से परीक्षार्थियों में काफी उत्साह था। रविवार को परीक्षा को लेकर आर्ट और साइंस के परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र बेहतर होने का दावा किया।

अम्बुज श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा सरल था। किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। वही अभयानंद ने बताया कि परीक्षा में जीके और हिंदी आसान रहे। वही परवीन ने बताया कि किसी प्रकार की परीक्षा में समस्या नहीं हुई। वही जान्हवी ने बताया कि परीक्षा पढ़ने वालों के लिये आसान था। परीक्षा के दौरान अभिभावक घंटों देर तक परीक्षा केन्द्र के बाहर खड़े रहे। ठंडा पानी पीने के लिये परेशान रहे। वही कस्बा में मिठाई और चाय नास्ता की दुकानों पर भीड़ रहा। परीक्षा छुटते ही कस्बा में जाम की स्थिती होगयी। पुलिस की मुस्तैदी से जाम से लोगों को निजात मिला।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

महाराजा सुहेलदेव की विरासत और स्वाभिमान के लिये एकजुटता जरूरी: अनिल राजभर

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। आगामी 22 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव की जयंती के उपलक्ष्य में आजमगढ़ के फूलपुर मादुलपुर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks