spot_img
27.5 C
Varanasi
Tuesday, August 4, 2026
spot_img

चोरी के तीस मोबाइल फोन के साथ चार शातिर चोर गिरफ्तार

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/ डेस्क
चंदौली। जनपद की मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कारवाई करते हुए चोरी के मोबाइलों का बंटवारा कर रहे चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। तथा उनके पास से चोरी के तीस मोबाइल फोन बरामद किया।

मिली जानकारी के अनुसार एस पी आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार जनपद में चल रहे जांच अभियान के तहत मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि बहादुरपुर के निकट एक विद्यालय के पास कुछ युवक बैठकर मोबाइल का बंटवारा कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कारवाई करते हुए उप निरीक्षक आशीष शुक्ला तथा उप निरीक्षक दीलीप कुमार सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए तथा वहां से अल्फाज़ एवं सूरज यादव , वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद के निवासी हैं। वहीं साहिल कुमार विंद वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र का है। जबकि शेखर पटेल चंदौली जिले के मुगलसराय के मैनाताली का निवासी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि हम लोग ट्रेन में गेट पर बैठकर मोबाइल पर बात करने वाले यात्रियों के हाथ पर पानी से भरी बोतल से मारकर मोबाइल गिराकर लूट लेते हैं। तथा घरों में भी चोरी करते हैं। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks