spot_img
33 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

पोखरी हुई ओभर फ्लो: सड़क पर लगा नाबदान का पानी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। विकास क्षेत्र के नादी गांव में पोखरी का गंदा पानी ओभर फ्लो होकर गांव के मुख्य बस्ती मार्ग पर बह रहा है। नतीजा यह है कि उक्त बदबूदार गंदा पानी लोगों के जीवन को नरकीय बना दिया है। भीषड़ गर्मी में जब यह दशा है तो बरसात के दिनों में क्या होगा जिसे लेकर ग्रामीणेा को चिन्ता सता रही है।

भयंकर गर्मी के दिनों में सड़क पर जमा पानी से आवागमन में घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही ग्रामीणों ने कहा कि यदि पोखरी की साफ- सफाई करवा दी जाती तो पोखरी का पानी ओभर फ्लो नहीं होता। और संक्रामक बीमारियों का भी खतरा नहीं रहता।

वही ग्रामीणों ने इस संदर्भ में ग्राम प्रधान व सचिव से कई बार अवगत कराया लेकिन वोट की राजनीति के कारण प्रधान व सचिव ग्रामीणों को इस विकट समस्या से निजात नहीं दिलाने में अशमर्थ है। वही ग्रामीणो ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नही हुआ तो हम ग्रामीण लामबंद होकर विकासखंड कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks