जल जमाव से आक्रोशित व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा मे भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के तत्वाधान में मंगलवार को तीसरे दिन भी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान जल जमाव से आक्रोशित व्यापारियों ने पानी मे खड़े होकर प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। आरोप लगाया कि बरसात में जलभरॉव की समस्या बनी हुई है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। संयुक्त यूनियन ने कहा कि समस्या का समाधान होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

संगठन के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने कहा कि इंटर कालेज गेट के पास जरा सा बरसात होने पर जलजमाव हो जाता। जिससे व्यापारी और राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। यहा तक कि सड़क पानी जमा होने पर गढ्ढा दिखाई नही देता है। जिससे राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे है। वही व्यापारियो का व्यापार चौपट हो रहा है। पीडब्ल्यूडी से सकलडीहा नागेपुर के सरहद तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो गया है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। इसके अलावा वक्ताओं ने सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल ग्राउंड में जलभरॉव और अवैध रूप से बाहा और नाला पर किये गये अतिक्रमण केा हटाने की मांग किया है।
इस मौके पर कमलेश सिंह टनमन,अरुण तिवारी, शेषनाथ यादव,अनिरुद्ध,सत्येंद्र,अविनाश गुप्ता,राजेश सैनी सहित तमाम किसान नेता और किसान रहे।