spot_img
38.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

पशुतस्कर गिरफ्तार: चार जिंदा मवेशियों को क्रुरतापूर्वक बांधकर पिकअप में लादकर ले जा रहा था पशुतस्कर

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। चंद पैसे के लिये चार जिंदा मवेशियों को क्रुरतापूर्वक बांधकर पिकअप में लादकर जा रहे एक पशु तस्कर को पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार किया है। वही पशु तस्करों का मुख्य सरगना पुलिस के पहुंचने से पूर्व फरार होगया। पुलिस ने विधि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी पशु तस्कर को जेल भेज दिया है। सरगना की गिरफ्तारी के लिये टीम गठित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देश पर लगातार पशुतस्करों की धरपकड़ के लिये अभियान चलाया जा रहा है। गुरूवार को मुखबीर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जिंदा चार मवेशियों के साथ एक पशु तस्कर को पीथापुर नहर पुलिया के पास से करीब एक बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस के पहुंचने से पूर्व मुख्य सरगना फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गये पशु तस्कर पलिया चकई गांव निवासी आकाश कुमार पुत्र सुरेश राम को विविध धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वही वाहन को सीज कर दिया गया है।

कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि पशु तस्करों के खिलाफ बुल्डोजर की कार्रवाई की जायेगी। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रजापति,चौकी प्रभारी विजय राज,संदीप यादव,नितिश,किशन और गौरव पटेल रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks