spot_img
28.2 C
Varanasi
Wednesday, August 5, 2026
spot_img

सेवानिवृत होना नौकरी प्रक्रिया का एक हिस्सा: थानाध्यक्ष

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। स्थानीय चौकी पर शुक्रवार को चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश के नेतृत्व में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल रामचंद्र मौर्य के सेवानिवृत पर भावभीनी विदाई किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित नागरिकों, व पुलिसकर्मियों ने सेवानिवृत हेड कांस्टेबल रामचंद्र मौर्य को माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर विदाई किया। मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों के आंखों में आंसू छलक गया।

धीना थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद ने कहा कि नौकरी पेशा में सेवानिवृत होना तय होता है। वाराणसी के चोलापुर रूपापुर निवासी हेड कांस्टेबल रामचंद्र मौर्य ने 16 जनवरी 2025 से अपने छोटे से कार्यकाल में ग्रामीणों व आम जनमानस से काफी घुल मिल गए थे। बड़े बड़े विवादों को सलीके तौर पर खत्म करवाने का प्रयास करते रहे। क्षेत्र में घटना दुर्घटना होने पर ग्रामीणों के साथ मिलकर समस्या का निदान करवाने में हमेशा आगे रहे।इनका निर्विवाद कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। इससे दिन पर दिन ग्रामीणों से काफी घुल मिल गए।

इस मौके पर चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश,उपनिरीक्षक राजकुमार,अमरेश मिश्रा, नीरज अग्रहरि पत्रकार,सुदामा जायसवाल प्रधान,कांस्टेबल आनंद विश्वकर्मा,चंदन वर्मा, अमित वर्मा, वकीलू रहमान, अरविंद वर्मा,अरुण गुप्ता, एहतराम खान, गुलशन अली,जोगिंदर मौर्य,अनिल उपाध्याय आदि रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks