spot_img
28.1 C
Varanasi
Wednesday, September 2, 2026
spot_img

Chandauli news- स्कूलों के ऊपर दौड़ रही बिजली की लाइनें हटाने में लापरवाही पर डीएम सख्त

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही उच्चदाब विद्युत लाइनों को हटाए जाने की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्युत लाइनों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।

92 विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार तथा जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में लगभग 92 ऐसे विद्यालय चिन्हित किए गए हैं, जिनके ऊपर से उच्चदाब विद्युत लाइनें गुजर रही हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इन विद्युत लाइनों को हटाया जाना अत्यंत आवश्यक है।

पूर्व निर्देश के बावजूद कार्य में धीमी गति

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा अपेक्षित गति से कार्य नहीं कराया गया है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर हटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कार्य पूरा करने की तिथि लिखित में लेने के निर्देश

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से विद्युत लाइनों को हटाने का कार्य पूरा करने की तिथि लिखित रूप में लेने तथा संबंधित अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान चलाकर प्राथमिकता के आधार पर सभी चिन्हित विद्यालयों को सुरक्षित किया जाए।

लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साँई को निर्देशित किया कि विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों को हटाने के कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिशासी अभियंता द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा संबंधित उच्चाधिकारी को भी इसकी जानकारी दी जाए।

बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी, विद्युत विभाग के सभी अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बाबा कीनाराम जन्मोत्सव को लेकर एसडीएम सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौलीचहनियां।  बाबा कीनाराम की...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks