spot_img
17.9 C
Varanasi
Wednesday, November 18, 2026
spot_img
spot_img

महाराजा सुहेलदेव की विरासत और स्वाभिमान के लिये एकजुटता जरूरी: अनिल राजभर

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। आगामी 22 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव की जयंती के उपलक्ष्य में आजमगढ़ के फूलपुर मादुलपुर कस्बा स्थित टिकुरिया पार्क मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। सोमवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने आवास पर राजभर समाज को महाराजा सुहेलदेव की जयंती समारोह में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि महराजा सुहेलदेव की विरासत और सम्मान स्वाभिमान के लिए राजभर समाज को एकजुट होने की जरूरत है । इस मौके पर चंदौली सहित विभिन्न विधान सभा से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में बढ़चढकर भाग लेने का हुंकार भरी।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि जब तक राजभर समाज अपने राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव की राष्ट्रहित के लिये किये गये त्याग और बलिदान को याद नहीं करेंगा । तब तक हमारी पीढ़ियां समाज के मुख्य धारा से वंचित रहेगा । इसलिए हम सभी को एकजुट होकर के महाराजा सुहेलदेव की मान सम्मान और स्वाभिमान के लिये उनके विरासत को आगे ले जाने की जरूरत है। यह विशाल जन सभा राजभर  समाज को एक नई उर्जा प्रदान करेगा। कुछ लोग जो राजभर समाज के नाम पर राजनित करते है। मगर ऐसे लोग सिर्फ समाज को गुमराह कर रहे है। आज पूरे देश में महाराजा सुहेलदेव की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है । यह जयंती समारोह आने वाले समय में राजभर समाज की दशा और दिशा दोनों में नई उत्साह लायेगी। इसके पूर्व संगठन के लोगों से चर्चा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस मौके पर पिछड़ा आयोग के सदस्य शिवमंगल बियार, गिरधारी राजभर, रामनरायण राजभर, मोलू राजभर, अदालती राजभर, रतेन्द्र राजभर, मिश्री राजभर, राहुल राजभर, गोपाल राजभर, रामप्रताप, अमरजीत,रमाशंकर टुनटुन सहित सैकड़ो की संख्या में राजभर समाज के लोग मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- दिव्यांगजनों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ, प्रभारी जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। भारतीय युवा शक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks