spot_img
31.2 C
Varanasi
Friday, April 3, 2026

Chandauli news: बिजली समस्या पर प्रशासनिक बैठक बेअसर, किसानों में आक्रोश

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद मे लगातार बिजली समस्याओं को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। यह पहल किसान नेता पिंटू पाल की सिफारिश पर जनपद के सकलडीहा मे की गयी, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की बिजली संबंधी सभी शिकायतों का त्वरित समाधान करना था। गुरुवार को यह कैंप बिजली विभाग एक्सियन कार्यालय मे आयोजित हुआ पर समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों मे आक्रोश व्याप्त है।

किसान नेता पिंटू पाल ने कहा कि दिनभर चली इस कवायद के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई ठोस समाधान नहीं निकला जिससे किसानों, मजदूरों और व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। बैठक में चंदौली के एक्सियन सकलडीहा  एक्सियन संबंधित एसडीओ और सभी जेई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन इसके बावजूद समस्याएं जस की तस बनी रहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरी कार्यवाही केवल औपचारिकता बनकर रह गई और वास्तविक समस्याओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौके पर उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया।

किसानों का आरोप है कि बिजली कटौती, लो वोल्टेज और खराब ट्रांसफार्मर जैसी समस्याएं लंबे समय से चली आ रही हैं, जिससे खेती और व्यापार दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

किसान नेता पिंटू पाल ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

इस मौके पर दीनानाथ श्रीवास्तव, मोहन यादव, शेषनाथ यादव, गुड्डू पासवान, गुड्डू शर्मा, अखिलेश यादव और मुन्ना सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

शिक्षक शब्द संघर्ष से जुड़ा हुआ है वह तरासने का काम करता है: घनश्याम त्रिपाठी

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। इंटर कॉलेज मे गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, अपने सेवा से सेवानिवृत्व हुवे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks