spot_img
43.5 C
Varanasi
Friday, May 15, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा कमालपुर मार्ग पर मोबाईल कंपनी की ओर से खोदा गया गडढा दुर्घटना को दे रहा दावत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे/ चन्दौली
सकलडीहा। मोबाईल कंपनी की ओर से केबिल डालने के लिये सकलडीहा में जगह जगह गडढा खोदा गया है। केबिल डालने के बाद भी खोदा गया गडढा पाटे नहीं जाने से दुर्घटना को दावत दे रहा है। इसके बाद भी बेलगाम ठेकेदारों की मनमानी पर लगाम नहीं लग पा रहा है। जिसके कारण राहगीर और ग्रामीणों में आक्रोश है। जिलाधिकारी से कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाया है।

सकलडीहा कस्बा में एक ओर जहां फोर लेन निर्माण के कारण सड़क पर छोटी बड़ी गडढा बना हुआ है। वही दूसरी ओर मोबाईल कंपनी की ओर से केबिल डालने के लिये जगह जगह गड्ढा खोदकर छोड़ देने से आने जाने वाले राहगीरों को शाम होते ही समस्या हो रही है। कईबाइक सवार गड्ढे में गिरकर चोटिल हो जा रहे है। केबिल डालने के तीन से चार दिनों तक गड्ढा खोदकर छोड़ देने से दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम,ग्राम प्रधान गुलाब मौर्या,विकास यादव,जेपी,आनंद पांडेय,सुरेन्द्र पांडेय ने जिला प्रशासन से ऐसे कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- केसीसी बनवाने हेतु ब्लॉक में लगेगा कैंप: किसानों को जोड़ने के लिए 15 से 31 मई तक चलेगा महाअभियान

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। जनपद के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से अधिकाधिक जोड़ने के उद्देश्य से जिले...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks