spot_img
27.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

एक व्यक्ति की मौत के बाद कुंए पर लगी जाली: लोगों ने ली राहत की सांस

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा से कमालपुर रोड पर स्थित अंग्रेजी शराब ठेका के पास व इटवा गांव मे खुला कुंआ मौत को दावत दे रहा था। यहां तक कि बीते सत्रह जुलाई को कुआं में गिरकर एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। जिसे लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन वाराणसी के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने समाधान दिवस पर पत्रक देकर कुआं को ढकने की मांग किया था। संबंधित अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को कुआं पर लोहे की जाली लगा दिया गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

सकलडीहा से कमालपुर रोड पर स्थित अग्रेजी शराब ठेका के बगल में एक प्राचिन कुँवा है जो विना उपयोग का है। कुँवा खुला होने के कारण बीते सत्रह जुलाई को 65 वर्षीय दया राजभर की मौत हो गई थी। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन वाराणसी की युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने संपूर्ण समाधान दिवस पर पत्रक देकर कुआं पर जाली लगाने की मांग किया था। जिसपर संबंधित अधिकारी द्वारा शीघ्र निदान की बात कही गई थी। इसी क्रम में सोमवार को संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान गुलाब मौर्य ने मजदूरों द्वारा उक्त कुएं के ऊपर लोहे की जाली लगाकर हुए को ढकने का कार्य किया गया। अब इस कुएं पर जाली लग जाने से कुएं में गिरने जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी। वही आस-पास के लोगों ने राहत की सांस ली।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks