spot_img
29.1 C
Varanasi
Friday, July 24, 2026
spot_img

नाला निर्माण के लिये खोदा गया गड्ढा मे भरा पानी, भरभराकर गिरा छज्जा, व्यापारियों मे आक्रोश

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा के डा.आम्बेडकर प्रतिमा के समीप नाला निर्माण का कार्य बीते तीन दिनों से चल रहा है। नाला निर्माण के लिये जेसीबी से खोदी गयी गड्ढा से मकान का पीलर टूट गया था। मंगलवार को सुबह मकान के सामने खोदी गयी गड्ढा में पानी भर जाने से सटर का छज्जा भर भराकर गिर गया। संजोग ठीक रहा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था की ओर से किये जा रहे नाला खोदाई को लेकर विरोध जताया। टूटे हुए मकान की मरम्मत कराये जाने की मांग किया है।

कस्बा में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से हो रही सड़क और नाला निर्माण को लेकर व्यापारियों में काफी आक्रोश है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था नाला निर्माण के लिये मनमानी तरीके से खोदाई मकान और दुकानों के सामने करने से मकान का नींव कमजोर हो जा रहा है। दो दिन पूर्व  गोविंद चौरसिया और दीना चौरसिया के दुकान के सामने खोदाई के दौरान गोबिंद चौरसिया का पीलट टूट गया। जिसे लेकर दुकानदारों ने हादसा होने का आशंका जताया था। सुबह अचाकन मकान का शटर सहित छज्जा भर भराकर गड्ढे में गिर गया। संजोग अच्छा रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। सूचना मिलते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी दर्जनों व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचकर मकान की मरम्मत की मांग करने लगे। लेकिन कार्यदायी संस्था के कर्मचारी टालमटोल करने पर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने चेताया कि टूटे हुए मकान की मरम्मत नहीं होने पर व्यापारी आन्दोलन के लिये मजबूर होंगे।

इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि नाला निर्माण नियमानुसार कराया जायेगा। मकान की क्षति नहीं होने दिया जायेगा। 

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन घायल; दो की हालत गंभीर

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौलीStory By- नीरज अग्रहरिकमालपुर। सकलडीहा- कमालपुर मार्ग पर इनायतपुर गांव के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks