spot_img
27.1 C
Varanasi
Thursday, September 3, 2026
spot_img

Chandauli news- पंचायत उत्सव भवन में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, जलभराव देख जताई नाराजगी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

सलेमपुर में निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण, जलभराव देख जताई नाराजगी

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साँई ने बुधवार को विकासखंड सकलडीहा के ग्राम पंचायत सलेमपुर में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और मौके की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने के कड़े निर्देश दिए।

परिसर में जलभराव देख सीडीओ हुए नाराज

निरीक्षण के दौरान पंचायत उत्सव भवन परिसर में कई स्थानों पर गड्ढों में पानी भरा मिला। जलभराव की स्थिति देखकर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल मिट्टी मंगाकर गड्ढों को भरवाने के निर्देश दिए, ताकि परिसर में पानी जमा न हो और निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

छत की ढलाई के बाद तेजी से आगे बढ़ाएं काम

सीडीओ आर. जगत साँई ने निर्देश दिया कि छत की ढलाई का कार्य पूरा होने के बाद निर्माण में लगाए गए बांस और बल्लियों को सुरक्षित ढंग से हटाया जाए। इसके तत्काल बाद भवन के शेष निर्माण कार्य को गति प्रदान करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए।

निर्माण की गुणवत्ता से समझौता नहीं

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि पंचायत उत्सव भवन का निर्माण मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए। निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण कार्य की निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी सकलडीहा, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- भारी बारिश का असर: 3 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद

जलभराव और लगातार वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने लिया निर्णय, शिक्षकों-कर्मचारियों को विद्यालय पहुंचकर विभागीय कार्य करने के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks