spot_img
33.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के गुरुवार को मनाई गई। इसी क्रम मे सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के केशवपुर प्राथमिक विद्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक ने गांधी जी के जीवन संघर्ष, देश की सेवा एवं उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं प्रभात फेरी की टैग लाइन हमारा संविधान हमारा अभिमान से की गई। इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा गांधी जी के जीवन, उनके सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों पर भाषण, कविता पाठ एवं नाटक प्रस्तुत किए गए। शिक्षकों ने बच्चों को गांधी जी के स्वच्छता संदेश, आत्मनिर्भरता और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा वृक्षारोपण भी किया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशफाक अहमद ने कहा कि गांधी जी की शिक्षाएँ आज भी प्रासंगिक हैं और हमें अपने दैनिक जीवन में उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। विद्यालय के सहायक अध्यापक नवीन सिंह ने कहा कि सत्य और अहिंसा ही गांधी जी का सच्चा संदेश था, इन आदर्शों पर चलकर ही समाज में शांति और प्रगति संभव है। अंत में सभी विद्यार्थियों को स्वदेशी अपनाने, सत्य और अहिंसा का पालन करने का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में अशफाक अहमद, नवीन सिंह, ग्राम प्रधान कृष्णा नन्द, संगीता, सुनील कांत राव चमन, रसोइया व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा रवाना

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा की ओर से संचालित निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा के अंतर्गत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks