spot_img
28.1 C
Varanasi
Monday, September 21, 2026
spot_img

प्राचार्य पद पर चार वर्ष पूर्ण: सकलडीहा पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय हुआ अभिनन्दन समारोह

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय के चार वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर महाविद्यालय परिवार द्वारा हर्षोल्लासपूर्वक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रो. पाण्डेय का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में महाविद्यालय ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उनके कुशल मार्गदर्शन में महाविद्यालय ने उच्च शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ किया है तथा नैक मूल्यांकन में ‘बी’ ग्रेड को अर्जित किया है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहा है।

अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने महाविद्यालय परिवार के सहयोग एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे कॉलेज परिवार की एकता, मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन को बनाए रखते हुए हम सब मिलकर महाविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।

अभिनन्दन कार्यक्रम में प्रो. दयानिधि सिंह यादव, प्रो. इंद्रदेव सिंह, प्रो. एम. पी. सिंह, डॉ. इंद्रजीत सिंह, डॉ. अजय यादव, डॉ. यज्ञनाथ पाण्डेय, डॉ. जितेंद्र यादव, दीपक दुबे, चंद्र शेखर, धर्मेंद्र सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- कमालपुर में गूंजा व्यापारियों की एकजुटता का संदेश, नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संगठन हर संघर्ष को तैयार : रमेश अग्रहरि परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली कमालपुर। उत्तर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks