spot_img
25.7 C
Varanasi
Monday, November 2, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- किसान परिवार की बेटियों ने एथलेटिक्स में गाड़े सफलता के झंडे, प्रदेश स्तर पर जीते दो स्वर्ण पदक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टूडे न्यूज, चंदौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। यदि मेहनत, लगन और उचित मार्गदर्शन मिले तो ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी बेटियां भी सफलता की नई इबारत लिख सकती हैं। इसका उदाहरण कमालपुर क्षेत्र के बसगांवा गांव की दो बेटियों ने पेश किया है। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में अध्ययनरत किसान परिवार की छात्रा पलक यादव और सोनी यादव ने प्रदेश स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने परिवार, विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। दोनों छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

लंबी और ऊंची कूद में दिखाया दमखम

प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्रा पलक यादव ने अंडर-17 वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं सोनी यादव ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।

किसान परिवार की बेटियों ने बढ़ाया मान

बसगांवा गांव निवासी पलक यादव किसान सुनील यादव की पुत्री हैं, जबकि सोनी यादव किसान सुभाष यादव की बेटी हैं। सामान्य किसान परिवार से आने वाली इन दोनों बेटियों की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। गांव की दो बेटियों की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह है। उनकी उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम के बल पर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी खेल जगत में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।

नियमित अभ्यास और मेहनत का मिला परिणाम

कोच दुर्गविजय सिंह और सुधीर यादव ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों की सफलता नियमित अभ्यास, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणाम है। पलक यादव ने मंडलीय प्रतियोगिता में भी तीनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा वह दो वर्ष पूर्व रांची में आयोजित सब जूनियर प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं।

खेल शिक्षक अशोक कुमार और प्रिया सिंह ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित मार्गदर्शन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की है। सही प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकती हैं।

विद्यालय परिवार ने दी बधाई

विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदेव सोनकर ने दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। दोनों बेटियों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। उनके उज्ज्वल भविष्य और खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय परिवार हर संभव सहयोग करता रहेगा।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य दुर्गविजय सिंह, खेल शिक्षक अशोक कुमार, राजेश सिंह, राकेश सिंह, अजीत सिंह, मधु सिंह, रामविलास पांडेय, मनीष सिंह, आशीष यादव, उमेश कुमार, अरविंद वर्मा, सावन, अर्चना मौर्य, सपना मिश्रा, गोलू दुबे, चिंटू और सुनील यादव सहित अन्य लोगों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

पांच वर्षों में सकलडीहा पीजी कॉलेज ने लिखी विकास की नई इबारत, नैक में बी ग्रेड और आईएसओ प्रमाणन से बढ़ा संस्थान का गौरव

परिवर्तन टुडे न्यूज़ के विशेष साक्षात्कार में प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने साझा की विकास यात्रा, बोले- शिक्षा...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks