spot_img
34.1 C
Varanasi
Thursday, May 21, 2026

गायत्री परिवार की ओर से नौ कुंडी महायज्ञ पर निकली कलश यात्रा: इंटर कॉलेज के खेल मैदान में भव्य आयोजन

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शुक्रवार से पाँच दिवसीय नौ कुंडी गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों ने तीन चार सौ की संख्या में पीला वस्त्र धारण करके कलश यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा पर जगह जगह ग्रामीणों और समाजसेवियों की ओर से पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। इस अवसर पर भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

यज्ञ के मुख्य कर्ता राजकुमार सिंह, चंद्रकला सिंह के साथ गायत्री चेतना केंद्र सकलडीहा के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कलश यात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, भगवान शंकर, हनुमान, राधा-कृष्ण एवं भारत माता की भगवान शंकर के  जीवंत झलक प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ कथावाचक ब्रजराज चौबे ने विधिवत पूजन के साथ किया। जिसके पश्चात कलश यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा सकलडीहा इंटर कॉलेज से निकलकर कचहरी, सकलडीहा कोट होते हुए पूरे कस्बा में भ्रमण करते इंटर कॉलेज के खेल मैदान में पहुंची। गुरुदयाल मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ, बिकल जायसवाल आदि की ओर से कलश यात्रा का स्वागत किया गया। शाम सात बजे से कथा का आयोजन किया गया। जिसमें आध्यात्मिक जागरण का संदेश देते हुए जनसमूह को एकजुट होकर समाजहित का संदेश दिया।

इस मौके पर अवधेश मिश्रा, मंजू वर्मा, सुरेन्द्र यादव, रमेश राम, दीपक श्रीवास्तव, वशिष्ठ मुनी संह, रामप्रताप पाठक, सीता,कविता,सुमन,प्रदीप,संत चौरसिया, श्रवण, कैलाश यादव, गुरूदयाल मिश्रा, रमाशंकर वर्मा, राजेश चौरसिया आदि रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बिजली मनमानी कटौती को लेकर ग्रामीणों मे आक्रोश, प्रदर्शन कर जताया विरोध

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा।  ग्रामीण उपकेंद्र से जुड़े गांवों में रात में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks