परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। इंटर कॉलेज मे गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, अपने सेवा से सेवानिवृत्व हुवे दो शिक्षकों को कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य सहित कॉलेज के सभी कर्मचारीयों ने भावभीनी विदाई दी। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम कुंदन राज कपूर रहे। दोनों कर्मचारियों को रामचरितमानस अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सकलडीहा इंटर कॉलेज मे गुरुवार को शिक्षक देवचंद्र राम, कर्णिक अजय कुमार गुप्ता का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजक प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक शब्द संघर्ष से जुड़ा हुआ है वह तरासने का काम करता है और अपने ज्ञान की हथौड़ी से नए-नए लोगों को पैदा करता है। सकलडीहा इंटर कॉलेज के अध्यापक इस कार्य को बखूबी निभा रहे हैं। शिक्षक ने मेहनत से कार्य किया है कार्यालय से जुड़े लिपिक ने भी इमानदारी से काम किया है, और ईश्वर से प्रार्थना है कि दोनों लोग दीर्घायु हो और सुख मय जीवन व्यतीत करें।

मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने कहा कि शिक्षक हमेशा छात्र हित की बात करते है इन्हीं छात्रों मे से एक दिन कोई एक शिक्षक भी होता है। और कॉलेज का नाम रोशन करता है। प्रबंधक पंकज कुमार पांडेय ने बधाई देते हुए कहा कि सकलडीहा इंटर कॉलेज मे आप की कमी हमेशा रहेगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ने किया।
इस मौके संतोष कुमार मिश्रा, त्रिभुवन नारायण सिंह, नित्यानंद यादव, राजबली प्रसाद, अनिल कुमार, रविंद्र यादव, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, दिलीप कुमार सोनकर, पवन कुमार, मिथिलेश तिवारी, संजय कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार सिंह, विजय प्रकाश श्रीवास्तव सहित अधिकांश शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मी उपस्थित रहे।



