spot_img
43.8 C
Varanasi
Friday, May 15, 2026
spot_img
spot_img

किसान मजबूत होंगे तो देश का होगा विकास- चंद्रभान मौर्य

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। क्षेत्र के अहिकौरा गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य ने किसानों को नई तकनीक के साथ खेती करने को बढ़ावा दिया। ताकि किसान कम लागत में अच्छा मुनाफा कर सके।इसके लिए किसानों को कृषि वैज्ञानिक से राय लेकर खेती करने करने का सुझाव दिया।

मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। ताकि किसानों को मजबूत कर उनको विकास से जोड़ा जा सके। किसानों को नई तकनीक से खेती करने के लिए कृषि वैज्ञानिकों की ओर से प्रशिक्षित किया जा रहा है। ताकि किसान कम पूजी में खेती कर अधिक मुनाफा कमा सके। नई तकनीक से किसान अपने आपको समृद्ध कर सकता है।इसके लिए किसानों को नई तकनीक से खेती कार्य करने की जरूरत है। नई तकनीक में कम पानी में खेती किया जा सकता है। अनंत चौबे ने कहा कि किसान अपनी फसल का बीमा कराकर योजना का लाभ ले सकता है।
भारतीय सब्जी अनुसन्धान संस्थान वाराणसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसानों को नई तकनीक से खेती करने का जानकारी दिया। टीम में डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. जयदीप हलधर शामिल रहे।

इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र चन्दौली डॉ. प्रतीक कुमार, डॉ. अक्षय कुमार, रणविजय यादव, हरिश्चंद्र पटेल, दिग्विजय सिंह, अनंत चौबे, रुद्रप्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रधान सनोहर पासवान आदि रहे। संचालन रिपुसुदन पांडेय ने किया।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- केसीसी बनवाने हेतु ब्लॉक में लगेगा कैंप: किसानों को जोड़ने के लिए 15 से 31 मई तक चलेगा महाअभियान

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। जनपद के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से अधिकाधिक जोड़ने के उद्देश्य से जिले...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks