spot_img
29.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

मुर्हरम पर्व को लेकर सकलडीहा पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शस्त्र प्रदर्शन न करने की अपील

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। आगामी दिनों मुर्हरम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। गुरूवार को सीओ रघुराज की निगरानी में कोतवाली पुलिस ने सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के चौक पर पहुंचकर फ्लैग मार्च निकाला। मुस्लिम बंधुओं और ताजियादारों से शांतिपूर्वक मुहर्रम का पर्व मनाने की अपील किया। निर्देशानुसार ताजिया की लम्बाई रखने और शस्त्र का प्रदर्शन न करने की अपील किया।

सकलडीहा कोतवाली अर्न्तगत सकलडीहा, चतुर्भुजपुर, बरठी, नईबाजार, बथावर, डेढ़ावल, डेढ़ागांवा, कादिराबाद, नौरंगाबाद सहित विभिन्न गांव के चौक पर दर्जनों ताजिया स्थापित किया जाता है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के कला कौशल प्रतियोगिता का आयोजन होता है। मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सर्तकता बरती जा रही है। सीओ की निगरानी में कोवताली पुलिस ने सकलडीहा कस्बा,नागेपुर,सघन तिराहा और तेन्दुईपुर में पैदल मार्च करते हुए शांति पूर्वक पर्व मनाने की अपील किया। इसके साथ ही किसी प्रकार मुहर्रम पर्व पर शस्त्रों का प्रयोग और डीजे नहीं बजाये जाने की हिदायत दिया।

इस मौके पर कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय,धर्मदेव सिंह, विजय शंकर चौहान, गोपाल तिवारी, लक्ष्मीकांत मिश्रा,दिनेश राम,राणा यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा रवाना

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा की ओर से संचालित निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा के अंतर्गत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks