spot_img
34.3 C
Varanasi
Friday, July 3, 2026

Chandauli news- अधिवक्ता पर हमले के आरोपी राजस्व लिपिक निलंबित, गिरफ्तारी न होने पर वकीलों का उग्र प्रदर्शन

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, सोमवार से कोतवाली पर धरने की चेतावनी

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली
सकलडीहा। तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता उपेन्द्र नारायण सिंह पर जानलेवा हमले के आरोपी प्रभारी राजस्व लिपिक के खिलाफ गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ताओं का आक्रोश शुक्रवार को खुलकर सामने आया। सिविल बार चंदौली और सकलडीहा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन करते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार से कोतवाली परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

प्रदर्शन के बीच उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने आरोपी प्रभारी राजस्व लिपिक शाकिब अर्सलान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया तथा उसे सकलडीहा तहसील से संबद्ध कर दिया। एसडीएम ने स्वयं अधिवक्ताओं के बीच पहुंचकर निलंबन की कार्रवाई की जानकारी दी, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत किया, लेकिन स्पष्ट किया कि केवल निलंबन पर्याप्त नहीं है और आरोपी की गिरफ्तारी हर हाल में होनी चाहिए।

गौरतलब है कि बीते सोमवार को तहसीलदार के अनुपस्थित रहने के दौरान तहसीलदार कक्ष में 38(2) की एक फाइल को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता उपेन्द्र नारायण सिंह और प्रभारी राजस्व लिपिक के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राजस्व लिपिक ने अधिवक्ता पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी एसडीएम कार्यालय के बाथरूम में जाकर छिप गया था। घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अधिवक्ताओं की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया।

घटना के बाद से ही सकलडीहा, चंदौली, मुगलसराय और नौगढ़ बार एसोसिएशन सहित पूरे जनपद के अधिवक्ता एकजुट होकर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से मिलकर भी कार्रवाई की मांग उठाई थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर उनका आक्रोश और बढ़ गया। शुक्रवार को हुए प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इस मौके पर सिविल बार अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला डेमोक्रेटक बार अध्यक्ष राजेश मिश्रा, अनिल सिंह, जनमेजय सिंह, जर्नादन मिश्रा, अशोक यादव, अजीत सिंह, राजबहादूर सिंह,भूपेन्द्र सिंह,शमशुद्दीन,राजेश्वर सिंह,मनोज पांडेय,नितिन तिवारी, पंकज सिंह यादव, बबलू सिंह,त्रिभुवन सिंह,शिवपूजन राम,उमा,अतुल तिवारी,रामराज सिंह यादव,राजगोपाल सिंह,धरणीधर मिश्रा,अतुल सिंह, रमाशंकर,हजारी सिंह,संजय सिंह,राजेश पाल,प्रभुनाथ पाठक,नरसिंह,अरूण कुमार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जनसरोकारों की निर्भीक आवाज़ बने रजनी कांत पाण्डेय, ‘परिवर्तन टुडे’ के माध्यम से निभा रहे पत्रकारिता का दायित्व

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। बदलते दौर में निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित की पत्रकारिता को नई दिशा देने का कार्य...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks