spot_img
22.6 C
Varanasi
Sunday, October 4, 2026
spot_img

Chandauli news- एक ही रात तीन घरों में चोरी, नकदी-जेवर समेत लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

मारूफपुर चौकी क्षेत्र के पट्टी गांव में वारदात से दहशत, पीड़ितों ने पुलिस से लगाई गुहार

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत पट्टी गांव में गुरुवार देर रात चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवारों ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, पट्टी गांव निवासी शैलेन्द्र चौबे और रामअवध चौबे के घर चोर देर रात घुस गए। रामअवध चौबे के परिवार के सदस्य सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं और घर में ताला लगा हुआ था। इसका फायदा उठाते हुए चोर घर में घुस गए और मंगलसूत्र, पायल सहित अन्य कीमती आभूषण चोरी कर ले गए।

इसके बाद चोरों ने शैलेन्द्र चौबे के घर को निशाना बनाया। वहां से पैजनी, अंगूठी, सिकड़ी, कान की झालर, नाक की लौंग तथा परिवार के इलाज के लिए रखे 25 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

चोरों का आतंक यहीं नहीं रुका। उन्होंने चकिया गांव निवासी सुरेन्द्र मिश्रा के घर के पिछले दरवाजे से प्रवेश कर तीन अंगूठियां, मंगलसूत्र, मांगटीका सहित अन्य आभूषण भी चोरी कर लिए।

शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

घटना के बाद ग्रामीणों और पीड़ितों ने पुलिस की रात्रि गश्त और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मामले का शीघ्र खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।

इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डॉक्टर नहीं आए तो अस्पताल प्रबंधक ने किया ऑपरेशन, महिला की मौत; पुलिस ने किया गिरफ्तार

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के महराइया स्थित इंद्रा अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks