spot_img
31.1 C
Varanasi
Wednesday, August 5, 2026
spot_img

बारिश से गिरा कच्चा मकान, बाल बाल बचे लोग, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के सहरोई गांव में शुक्रवार की दोपहर तेज बारिश के दौरान दो लोगों का कच्चा मिट्टी का मकान भरभराकर गिर गया। जैसे ही मकान गिरने की आवाज आई आस पास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई पर संयोग ठीक रहा कि उस समय मकान से निकल कर बाहर आ गए थे। जिससे उनकी जान बच गई परंतु दैविक आपदा के कारण परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।

शुक्रवार को तेज बारिश मे दुर्गावती देवी पति शिकारी कुमार एवं शिताबी देवी पति विवेक कुमार का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। जब मकान गिरने लगा तो परिवार के लोग घर के बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई परंतु दैविक आपदा के कारण परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है, उनका गृहस्ती का सामान नष्ट हो गया है।

वहीं सूचना मिलने पर गांव के समाजसेवी राहुल मिश्रा ने कुछ दबे हुए सामान को ग्रामीणों के मदद से बाहर निकलवाए। पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आवास व आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks