परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। मुगलसराय मार्ग वाया चहनियां मार्ग पर शुक्रवार को शाम के समय मुगलसराय से चहनियां जा रहे एक हिंदी दैनिक अखबार के वरिष्ठ पत्रकार व मीडिया टस्ट ऑफ़ इंडिया के जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गये। वह पक्खोपुर व कैलवार के बीच छुट्टा पशुओं का एक झुंड दौड़कर रोड पार कर रहा था, इसी बीच छुट्टा पशुओं के चपेट में आ गए।
शाम के समय छुट्टा पशु बेफिक्र होकर रोड़ों पर घूमते रहते हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। इसी क्रम में शुक्रवार को शाम को पक्खोपुर व कैलवार के बीच छुट्टा पशुओं का झुंड एका एक दौड़कर रोड पार करने लगे। इसी बीच मुगलसराय से चहनियां आ रहे वरिष्ठ पत्रकार व मीडिया ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया के जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा छुट्टा पशुओं के चपेट में आ गए। और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको पैर और हाथ में चोट आई है।
आनन फानन मे ग्रामीण उन्हे एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार चल रहा है।





