चहनियां ब्लॉक मुख्यालय से कुछ दूर जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त, सड़क पर बह रहा पानी
परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। एक तरफ जहां सरकार जनता को स्वच्छ पेयजल मुहैया करने की व्यवस्था कर रही है तो वही दूसरी तरफ जल निगम की घोर लापरवाही से चहनियां कस्बा व ब्लॉक मुख्यालय के पास पाइपें फट जाने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। और सड़क पर बह रहा है। ब्लॉक के सामने मुख्य मार्ग पर जमा पानी से सड़न व दुर्गंध फैल रही है। जिससे संक्रमण बीमारियों का भय बना रहता है। इतना के बावजूद भी जल निगम के कर्मचारी व ठेकेदार आंखें बंद कर कुम्भर्कण निद्रा फरमा रहे हैं।


ग्रामीणों का आरोप है कि क्षति ग्रस्त पाइप हो जाने के कारण चहनियां कस्बा में समय से जलापूर्ति न होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों को तत्काल मरम्मत कराई जाय और नियमित एवं स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित किया जाय। अन्यथा आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस मौके पर आशुतोष मौर्या, शिवपूजन, सोनू, अब्बास अली, हरिद्वार यादव, भीमा, नीलकमल सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।







