spot_img
34.3 C
Varanasi
Wednesday, July 22, 2026
spot_img

Chandauli news- सड़क चौड़ीकरण में बिजली के पोल और हाईटेंशन की तार बना अवरोध

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। शासन की ओर से तहसील और ब्लॉक रोड का चौड़ीकरण कराये जाने की कवायद तेजी से किया जा रहा है। तहसील रोड का चौड़ीकरण पूर्व में किया जा चुका है। ब्लॉक रोड पर बिजली की पोल और हाईटेंशन की लटकती तार चौड़ीकरण में अवरोध बन रहा है। गुरूवार को पीडब्लयूडी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पोल और तार सिफ्टिंग कराये जाने को बताया। इसके लिये जमीन चिन्हित किया गया।

ब्लॉक रोड की चौड़ीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बिजली की पोल और तार हटाये जाने को लेकर बिजली विभाग को करीब 12 लाख रूपये दिये जाने की बात कही है। इसके बाद भी बिजली के पोल और तार हटाये नही जाने पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी और कार्यदायी संस्था परेशान है।

गुरूवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी पोल सिफ्टिंग को लेकर बीडीओ विजय कुमार सिंह से मिलकर पोल सिफ्टिंग कराये जाने में सहयोग करने की अपील किया। बीडीओ ने हर संभव सहयोग का भरोशा दिया। पीडब्ल्यूडी विभाग के एई आलोक सिंह ने बताया कि लटकती तार और बिजली की पोल के कारण निर्माण कार्य में समस्या हो रहा है। इसके लिये बिजली विभाग के एसडीओ से मिलकर शीघ्र हटाये जाने के लिये कहा गया है।

इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह,जेई सुदामा यादव, एडीओ अनिल सिंह, जेई विनोद मिश्रा, पन्ना राय, ओमप्रकाश सहित अन्य रहे।

बिजली पोल और तार हटाने पर तहसील की आपूर्ति होगी ठप

बिजली विभाग के अनुसार ब्लॉक रोड से होकर तहसील मुख्यालय,ब्लॉक,सीओ कार्यालय,डायट,कोतवाली, परिषदीय विद्यालय सहित कस्बा को बिजली आपूर्ति होती है। बिजली पोल और तार हटवाने के दौरान तहसील फीडर की आपूर्ति ठप हो सकती है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- दहेज, घरेलू हिंसा और संपत्ति विवादों पर राज्य महिला आयोग गंभीर, जनसुनवाई में दिए कड़े निर्देश

सिकरी गांव की जन चौपाल में महिलाओं से किया सीधा संवाद, योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने पर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks