परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। ड्रेनों की समय से साफ-सफाई नहीं होने के कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। करोड़ों रुपये के टेंडर होने के बावजूद समय रहते ड्रेनों की समुचित सफाई नहीं कराए जाने से कई क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था चरमरा गई है। खेतों में पानी भरने से किसानों की हजारों एकड़ फसल जलमग्न होने का दावा किया जा रहा है।
शुक्रवार को पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने सकलडीहा सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर कस्बे में किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित किसानों को तत्काल राहत एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराने तथा जलनिकासी की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
किसानों को राहत नहीं मिली तो आंदोलन की चेतावनी
पूर्व सांसद ने कहा कि किसानों की फसल बर्बाद होने के बाद भी यदि प्रशासन ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो स्थिति और विकट हो सकती है। उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित किसानों को समय से मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को राहत देने और ड्रेनों की समुचित सफाई के लिए शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसानों के साथ आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
कई गांवों का दौरा कर किसानों से ली जानकारी
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने लेहरा, मनिहरा, खड़ेहरा, रिष्टी सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलभराव और फसल नुकसान की स्थिति का जायजा लिया तथा किसानों से उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद
इस मौके पर प्रधान संजय यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य बिजेंद्र यादव, अवधेश यादव, पूर्व प्रधान नूरे यादव, अशोक यादव, श्रवण मौर्य, बलवंत यादव, बल्लू पासवान, सुरेंद्र यादव, दुर्गा यादव, बहादुर यादव, अंबिका यादव, राम अवतार यादव, नामवर यादव, संदीप यादव, दिलीप पासवान, रामाश्रय मौर्य, धर्मराज यादव, हरदेव यादव, घुरा यादव, गुल्लू यादव, सारनाथ यादव, लोकनाथ यादव, रूपनाथ यादव, रामकृत यादव, दया यादव, फेकूं यादव, कैलाशपति मौर्य, नंदलाल मौर्य और राम लाल यादव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


