स्वास्थ्य,शिक्षा,बिजली,पेयजल पंचायती राज विभाग ने लगाया स्टाल,दी जानकारी
परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्या से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने अतिक्रमण व साफ-सफाई, आवास, पेंशन व शिक्षा से जुड़ी शिकायतें सहित अन्य समस्याओं को सुन कर और कुछ का मौके पर ही निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

ग्राम पंचायत के अमरनाथ सहित 65 विधवा दिव्यांग का पेंशन नहीं मिलने की शिकायत लोगों ने दर्ज कराई। जन चौपाल पंडाल के बाहर परीक्षा ट्रॉली पर लेते दिव्यांग संतोष चौबे पर जिलाधिकारी की नजर पड़ गई दिव्यांग के नजदीक पहुंचे तो उसने खुद के साथ पत्नी व तीन बच्चियों की परवरिश सम्बन्धित परिस्थितियों से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने पीड़ित की गंभीरता पूर्वक बात सुनकर निदान का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने वरासत, अंश निर्धारण जैसी समस्या को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की। गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, तहसीलदार देवेंद्र यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा, खंड विकास अधिकारी विकास सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. विकास सिन्हा, उपमुख पशु चिकित्साधिकारी डा. रविंद्र द्विवेदी,प्रधान ईजि.अवधेश यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। संचालन डीसी मनरेगा आरके चतुर्वेदी ने किया।





