spot_img
17.9 C
Varanasi
Wednesday, November 18, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित, मानदेय वृद्धि पर प्रदेश सरकार के प्रति जताया आभार

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को राज्यसभा सांसद साधना सिंह, विधायक पीडीडीयू नगर रमेश जायसवाल, विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, विधायक चकिया कैलाश आचार्य एवं जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की उपस्थिति में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में की गई वृद्धि के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी कदम बताया गया।

इस अवसर पर सांसद साधना सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के हितों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्रों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक समर्पण के साथ शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

विधायक सैयदराजा ने अपने संबोधन में शिक्षामित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी शिक्षामित्रों से अपेक्षा की कि वे बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करते रहें। कार्यक्रम में शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय से संबंधित पांच-पांच लोगों को प्रतीकात्मक डमी चेक वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। साथ ही यह अवगत कराया गया कि बढ़े हुए मानदेय का लाभ जनपद के 1424 शिक्षामित्रों को प्राप्त होगा।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय के लिए आभार प्रकट किया। इस दौरान प्रदेश स्तर पर आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा एवं सुना गया।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- दिव्यांगजनों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ, प्रभारी जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। भारतीय युवा शक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks