spot_img
38.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

दो सप्ताह बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज: तहसील मुख्यालय पर दो दिनों से चल रहा था अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

पुलिस प्रशासन की ढ़ुलमुल रवैया को लेकर तहसील के राजस्व कर्मियों में भारी था आक्रेाश

परिवर्तन टुडे/चन्दौली
सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के हेतमपुर में कार्यरत लेखपाल विजय कुमार जायसवाल की ओर से बीते दिनों मिट्टी की अवैध खनन रोकने पर एक लोगों की ओर से मोबाइल पर गाली गल्लौज और जान से मारने की धमकी दिया गया था। जिसे लेकर लेखपाल की ओर से धानापुर में लिखित तहरीर दिया गया था। दो सप्ताह बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने पर लेखपाल दो दिनों से कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे थे। बुधवार की देर शाम मुकदमा दर्ज होने पर लेखपाल संघ ने धरना प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा करते हुए काम पर लौट गये। लेखपाल संघ ने शीध्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग किया है।

हेतमपुर में बीते 15 मई को खनन हो रहा था। इसकी सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल विजय कुमार जायसवाल ने मौके पर जाकर काम रोकवा दिया।और जेसीबी का फोटो खींच लिया। लेखपाल का आरोप था कि इससे बौखलाए इकबाल पुर के प्रदीप सिंह ने फोन पर गाली-गलौच देते हुए मारने की धमकी दी। इसपर विजय जायसवाल ने यह जानकारी अपने संगठन को दिया। संगठन के लोगो ने धानापुर थाना पर तहरीर दिया। लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। इसपर लेखपाल संघ सकलडीहा तहसील परिसर में मंगलवार से कार्य बहिष्कार कर धरना पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन करने लगा। लेखपालो के आंदोलन से दबाव में आई पुलिस ने बुधवार की शाम को इकबाल पुर निवासी प्रदीप सिंह पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद लेखपाल काम पर लौट आए। लेखपालों के काम पर लौटने से ग्रामीणों को काफी सहुलियत मिली है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks