spot_img
29.4 C
Varanasi
Sunday, September 6, 2026
spot_img

Chandauli news- डंफर में फंसकर टूटा बिजली का पत्थर की पोल केबिल बाक्स सहित हाइवे रोड पर गिरा, बाल बाल बचे स्क्रार्पियों और सवारी आटो

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

आठ घंटे हाइवे पर गिरा रहा डंफर में फंसकर टूटा बिजली पोल केबिल

तेज रफ्तार से फर्राटा भर रही डंफर पर रोक लगाने की ग्रामीणों ने उठायी मांग

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। जिला प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी डंफर वाहनों पर रोक नही लग पा रहा है। शुक्रवार की सुबह चहनिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही डंफर में सड़क से आर पार खिंची गयी केबिल फस जाने से बिजली का पत्थर की पोल केबिल बाक्स सहित हाइवे रोड पर गिर गया। संजोग अच्छा रहा की डंफर के पीछे से आ रही स्क्रार्पियों और सवारी आटो बाल बाल बच गया। करीब आठ घंटा तक सड़क पर बिजली का पोल केबिल सहित गिरा पड़ा रहा। शाम पांच बजे हाइड्रा मशीन से पोल हटाकर दूसरा पोल लगाने पर बिजली आपूर्ति सामान्य हो पाया। इस दौरान दर्जनों उपभोक्ता सुबह 8 बजे से बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान रहे।

चंदौली सैदुपर हाइवे सड़क निर्माणधीन है। इसके बाद भी सुबह से लेकर शाम तक भारी वाहन डंफर और ट्रकें फर्राटा भर रही है। जबकि प्रशासन की ओर से वाहनों के आवागमन पर रोक लगाया गया है। सुबह करीब 8 बजे चहनिया की ओर से आ रही डंफर से बिजली की केबिल सड़क के उस पार दुकान और घरों में खींचा गया था। जिसमें फस जाने से बिजली पोल लटक गया। डंफर के आगे बढ़ते ही ग्रामीणों ने सघन तिराहा पर गाड़ी को रोक लिया। इसी बीच पीछे से आ रही स्क्रार्पियों और आटो सवारी वाहन बिजली की पोल गिरते समय बाल बाल बच गये। संजोग ठीक रहा के बिजली आपूर्ति बंद रहा। वरना बड़ी हादसा हो सकती थी। करीब आठ घंटे बाद हाइड्रा मशीन आने पर नया पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराया गया।

इस बाबत अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि डंफर के उपरी हिस्सा में केबिल तार फस जाने के कारण पोल टूट गया। शाम को नया पोल लगाकर आपूर्ति शुरू कराया जा रहा है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- रामगढ़ में 10 से 12 सितंबर बाबा कीनाराम जन्मोत्सव, जानिए कब होगा कव्वाली, बिरहा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली चहनियां। बाबा कीनाराम की जन्मस्थली एवं तपस्थली रामगढ़ में तीन दिवसीय बाबा कीनाराम जन्मोत्सव की...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks