spot_img
28 C
Varanasi
Thursday, July 23, 2026
spot_img

Chandauli news- सड़क दुर्घटना में दो घायल: अज्ञात वाहन के धक्के से अधेड़ की हालत गम्भीर

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र सराय गांव के पास हरधनजूड़ा गांव निवासी जितेन्द्र विश्वकर्मा को एक अज्ञात पीकप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया वही स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुची एम्बुेलन्स से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया जहाॅ उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया।

जितेन्द्र विश्वकर्मा अपने भरण पोषण हेतु कबाड़ का कार्य करता था और उसे बेचने के लिए चहनियां कस्बा में आ रहा था कि सराय गाव के पास तेज गति से आ रही पीकप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर तड़पने लगा वही स्थानीय लोगेा की सूचना पर एम्बुलेन्स व पुलिस पहुच गयी। जहा उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चहनिया पर लाया और हालत गम्भीर होने पर उसे जिल चिकित्सालय भेज दिया। जिसे लेकर परिजन हलकान हो गय है।

वही बिगत बृहस्पतिवार को एक बैगनार कार ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद टामा सेन्टर भेज दिया जहा वही अपने जीवन व मौत से जुझ रहा है। वही सूचना पर पहुची पुलिस ने बैगनार कार व चालक को अपने हिरासत मे ले लिया।

सबसे गम्भीर सवाल तो यह है कि जब से बलुआ पक्का पुल बना तब से लगातार एक-दो दिन के अन्तराल पर आये दिन वाहन दुर्घटनाएं घटती रहती है। जो आम जीवन के लिए एक गम्भीर समस्या का रूप धारण कर लिया है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश

श्रावण मास में चाक-चौबंद रहेगी व्यवस्था, पीस कमेटी की बैठक में प्रशासन ने बनाई रणनीति परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। आगामी...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks