spot_img
19.5 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026

डीपीआरओ के नाम ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने सौपा पत्रक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

सुरक्षा और कार्रवाई नहीं होने पर  7जुलाई से अनिश्चित कालीन कलम बंद हड़ताल की चेतावनी

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत अधिकारी विकास यादव को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ लामबंद है। शनिवार को डीपीआरओ के नाम से जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह और महामंत्री पवन दूबे के नेतृत्व में पत्रक सौपा गया। अधिकारी संघ ने जिला प्रशासन के माध्यम से संबधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किया। चेताया कि कार्रवाई और सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ आरपार की लड़ाई लड़ने के लिये मजबूर होगा।

बीते दिनों विकास खंड के धानापुर विकास खंड में तैनात विकास यादव को फोन पर जान से मारने व भद्दी भद्दी गाली देने का मामला तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को धानापुर थाने पहुंचकर पंचायत संघ के अधिकारियों ने लिखित शिकायत किया। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया गया। जिसे लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ लामबंद होने लगे है। शनिवार को डीपीआरओ के नाम से एडीपीआरओ राजेन्द्र प्रताप सिंह को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने पत्रक सौपा। समस्या का समाधान नहीं होने पर 7 जूलाई से कलम बंद कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगा है। चेताया कि समस्या को लेकर प्रशासनिक अधिकारी की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर जिले के साथ प्रदेश भर में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ आन्दोलन के लिये मजबूर हेागा।

इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार,ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह,जिला महामंत्री पवन दूबे,एडीओ पंचायत राजेश सिंह, संजय यादव,मिथिलेश सिंह,डीडीओ राजेश सिंह,राजेश दीक्षित, कमलेश, विकास, महेन्द्र यादव, शशीकांत, अरविंद गौतम सहित अन्य रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

गोल्ड मेडल प्राप्त सुहानी राजभर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा।  दिघवट गांव मे रविवार को ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गोल्ड मेडल विजेता...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks