spot_img
33 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

लटकता विद्युत तार दुर्घटना को दे रहा बड़ा दावत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के महुअर टांडा मार्ग पर महुअर ग्राम पंचायत भवन के पास विद्युत तार लटका हुआ है जो बड़े घटना को दावत दे रहा है। शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।

क्षेत्र के राहगीरों में जितेन तिवारी, परशुराम सिंह, गुड्डू यादव, पवन सिंह, जितेंद्र गुप्ता, आदि ने बताया कि विद्युत पोलो की दूरी अधिक होने से तार बीच सड़क पर काफी लटक गया है। जिससे बस, ट्रक , ट्रैक्टर आदि भारी बस वाहनों की आवागमन में यहां कठिनाई हो रही है। वहीं तार से स्पर्श मात्र से ही दुर्घटनाएं होने की प्रबल संभावना बनी हुई हैं।

ग्रामीणों द्वारा कई बार विद्युत उपकेंद्र चहनिया पर शिकायत दर्ज कराई गई परंतु कोई सुधार नहीं हो सका। यदि शीघ्र विद्युत विभाग द्वारा इसे नहीं सही किया किसी भी दिन किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को इनकार नहीं किया जा सकता।

इस बाबत जेई सुभाष यादव विद्युत उपकेंद्र चहनिया ने बताया कि यह प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो उसे जल्द ही ठीक किया जाएगा।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks