spot_img
28.2 C
Varanasi
Wednesday, August 5, 2026
spot_img

झमाझम बारिश भी नहीं हटा पाई धरना रत किसानों को, 7 वे दिन भी धरना रहा जारी

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। शनिवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बैनर तले लगातार सातवें दिन भी धरना जारी रहा। जहां शनिवार को सकलडीहा तहसील प्रांगण में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा भी उपस्थिति दर्ज करते हुए पड़े प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया।

वही एक दिन पूर्व डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा समस्या के निदान की बातें तो कही गई, परंतु अभी तक धरातल पर कोई भी कार्य सुनिश्चित ढंग से होता दिखाई नहीं दे रहा है। जिससे धरना दे रहे किसानों तथा व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसके क्रम में किसान यूनियन द्वारा शनिवार को जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित होकर समस्या का निदान नहीं किए जाने की आक्रोशित किसानों का धरना जारी रहा।

सकलडीहा इंटर कॉलेज मुख्य मार्ग पर पिछले कई महीनों से जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इसके निदान को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल द्वारा जिलाधिकारी के साथ संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराते हुए शीघ्र निदान करने की बात कही गई थी।

वहीं मंडल अध्यक्ष ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा 29 जून से पूर्व समस्या का निदान किए जाने की बात कही गई थी। वही समस्या का निदान नहीं होने के कारण व्यापारियों तथा यूनियन के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर 29 जून को मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल द्वारा पूर्ण घोषित कार्यक्रम के अनुसार धरने पर बैठने का कार्य किया गया। वही यूनियन के लोगों ने जिलाधिकारी को चेताया कि अगर जल्द से जल्द समस्या का निदान नहीं किया गया तो यह आंदोलन आगे भी जारी रह सकता है। इसके पश्चात लगातार सातवें दिन भी संगठन के लोगों द्वारा धरना जारी रखा गया।

धरने पर बैठने वाला में मुख्य रूप से भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल, जिला अध्यक्ष शेषनाथ यादव, विनीत पाल, अभिषेक, आकाश, रणविजय, राम अवतार, रामाशीष राय, आनंद कुमार सेठ संजय जायसवाल, अखिलेश, राजू सिंह, तलब,इमरान, दीपक सेठ, मनोज यादव, दीनानाथ श्रीवास्तव के साथ दर्जनों किसान नेता व व्यापारी गढ़ उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks