spot_img
38.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

विधायक ने अधिकारियों संग बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण, तटवर्ती इलाकों में किसानों के सब्जी, फसल व घर हुए बर्बाद

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
धानापुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों संग आधा दर्जन गांवों में बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। इसमें मुरलीपुर, महुजी, पपरौल, प्रहलादपुर, सोनुहली,दिया, प्रसहटा आदि गांव शामिल रहे।मौके पर बाढ़ से प्रभावित परिवारों को बाढ़ चौकी रखवाने,भोजन व चिकित्सकीय व्यवस्था उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया।

गंगा नदी में एक सप्ताह से लगातार बढोत्तरी होने से तटवर्ती इलाको में पानी घुस गया है। इससे नदी के किनारे किसानों के फसल व घर बर्बाद हो गए है। गंगा किनारे मुरलीपुर, महुजी, पपरौल, प्रहलादपुर, सोनुहली,दिया, प्रसहटा आदि गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीण काफी परेशान हो गए है।किसानों के सामने जीविकोपार्जन के लिए समस्या उत्पन्न हो गयी है। बाढ़ के पानी से घिरे ग्रामीणों को आवागमन करने में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीण मजबूरी में नाव के सहारे जरूरी सामानों को लाने में प्रयोग कर रहे है।

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह अधिकारियों के साथ बाढ़ पीड़ित इलाकों का निरीक्षण कर हर संभव मदद दिलवाने व देने का आश्वासन दिया। जबकि अधिकारियों से बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौराकर ग्रामीणों की समस्याओं का निदान करवाने को निर्देशित किया।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी कुन्दन राज कपूर,पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली,मृत्युंजय सिंह दीपू, बिंदेश्वरी विषाद, प्रेम निषाद, रमेश द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष, सुजीत जायसवाल, राणा सिंह. उमा सिंह रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks