spot_img
36.8 C
Varanasi
Saturday, May 9, 2026
spot_img
spot_img

विजलेंस विभाग की छापेमारी: 65 कनेक्शन काटे, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। मंगलवार को एक्सीइन विपिन कुमार और एसडीओ सियाराम यादव के निर्देश पर विजलेंस और बिजली अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान बिल न जमा करने पर 65 कनेक्शन काटे गए। जबकि चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बिजलीं विभाग की इस कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है।

इस समय एक मुश्त समाधान योजना चल रहा है। इसमे उपभोक्ताओं को बकाए बिल के भुगतान करने पर भारी छूट मिल रही है। इसको लेकर विद्युत निगम के अधिकारी गांवो मे कैम्प भी लगा रहे है। जहाँ लोग बिल जमा कर रसीद ले सकते है। इसी क्रम में अमावल,खोर और नोनार में जेई मनीष कुमार के नेतृत्व में कैम्प लगा। इस दौरान नोनार गांव में बिजलीं बिल बकाया होने पर 20 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया और चार पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ अमावल और खोर गांव में भी 45 लोगो का कनेक्शन काटा गया।

जेई मनीष कुमार ने कहा कि अपने बकाए बिल का भुगतान कर छूट प्राप्त कर सकते है। कहा कि अगर बिल जमा नही किया गया तो कनेक्शन काटने से लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने अपील की उपभोक्ता बिल जमा कर छूट का लाभ उठाएं। इस दौरान बिजलेंस टीम और बिजलीं कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी में पहुंचे दूल्हे राजा, गांव की इस बारात ने बदल दी लग्जरी स्टाइल की परिभाषा

महंगी कार, बग्घी, घोड़े से दूर ट्रैक्टर में हुई अगवानी परिवर्तन टुडे डेस्कउत्तर प्रदेश रायबरेली के डलमऊ में शादी में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks