spot_img
34.6 C
Varanasi
Saturday, June 20, 2026

Chandauli news- भगवान परशुराम सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा गजधरा गांव, पीड़ित परिवार से मिल कर सौंपा राहत चेक

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चन्दौली। भगवान परशुराम सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल बुद्धवार को गजधरा गांव पहुंचा जहां विगत कुछ दिन पूर्व अपराधी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा कोमल तिवारी की हत्या कर दी गई थी। समिति के अध्यक्ष ने सहयोग राशि प्रदान की व कहा कि जो भी आवश्यकता होगा समिति आप के साथ खड़ी मिलेगी।

भगवान परशुराम सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल द्वारा बताया गया कि कोमल तिवारी जो पहले से ही प्रशासन द्वारा पीड़ित थे, उनकी हत्या हो जाने के बाद परिवार का भरण पोषण करने वाला भी कोई नहीं है। गरीबी का आलम इस प्रकार हैं कि आज भी छत मौजूद नहीं है। मेहनत मजदूरी का परिवार चलाने वाले की अपराधी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा लगभग हत्या कर सड़क पर फेंक दिया गया था, जहां ट्रामा सेंटर में इलाज़ के दौरान मृत्यु हो गयी।

भगवान परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यमूर्ति ओझा ने समिति के तरफ़ से सहयोग राशि प्रदान की व कहा कि जो भी आवश्यकता होगी वह समिति आप के साथ खड़ी मिलेगी। समिति के संगठन विस्तारक जितेंद्र प्रताप तिवारी ने कानून से कठोर कार्यवाही की मांग की, समिति के सचिव पंकज पाण्डेय ने कहा कि प्रशासन ऐसी कार्यवाही करे कि दुबारा ऐसी हरकत करने वाले सोचे। वही कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी ने कहा कि हरसंभव मदद व परिवार के सुरक्षा होगी कोइ भी जरूरत पड़ने पर समिति आप के साथ होगी।

राहुल तिवारी ने पीड़ित के लिए न्याय की बात कही, समिति से पंकज मिश्रा, अमरेश तिवारी, सुशील पाण्डेय, शशि मिश्र सहित अन्य ब्राह्मण समाज उपस्थित रहा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks