तालाब में पानी भरने से किसानों का फसल डूबकर हो रहा बर्बाद
परिवर्तन टुडे/डेस्क
Story By- नीरज अग्रहरि
चंदौली। बरहनी विकास खंड के ग्राम सभा पिपरदहा के बरिला गांव में पट्टा किए गए तालाब में बिना मेडबंदी के मछली पालन करने से किसानों के फसल डूब जा रहे है। किसानों को अपनी गाढ़ी कमाई पट्टा धारक के लापरवाही से गंवाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी दबंगई दिखाते हुए पट्टा धारक तालाब का मेडबंदी नहीं कर रहा है।किसानों ने इसकी शिकायत विधायक सुशील सिंह, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से किया। बावजूद किसानों के समस्याओं का निदान आज तक नहीं हो पाया।
कंदवा थाना क्षेत्र के बरिला गांव में आराजी नंबर 83 में चार एकड़ का तालाब है। तहसील प्रशासन ने गांव के ही नरेंद्र राम को तालाब में मछली पालन के लिए पट्टा किया है। तालाब में मछली पालन के लिए पट्टा धारक की ओर से मेडबंदी नहीं किया गया है। बरसात के दिनों में मेडबंदी नहीं होने से तालाब के अगल बगल किसानों के खेत जलमग्न हो जाते है। इससे किसानों को अपनी गाढ़ी कमाई लापरवाह तालाब पट्टा धारक की वजह से गंवाना पड़ जाता है।
किसान अर्जुन, रामजनम, रामअवध, मनोज,राजेंद्र, अशोक आदि किसानों ने तालाब में मेडबंदी की समस्या को लेकर विधायक सुशील सिंह, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से गुहार लगाया। बावजूद आज तक किसानों के समस्या का निदान नहीं हो सका।इससे किसान अपनी समस्या लेकर काफी परेशान है। तालाब में मेडबंदी नहीं होने से बरसात का पानी खेतों में जाने से फसल जलमग्न हो जाती है। इससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। किसानों की गाढ़ी कमाई डूबने से परिवार का जीविकोपार्जन करने में काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। शिकायत के बाद भी दबंग तालाब पट्टा धारक बेखौफ अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है।
किसानों ने चेताया की समय रहते इस बार बरसात से पूर्व समस्या का निदान नहीं हुआ तो सैयदराजा जमानिया मार्ग पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।





