spot_img
30.7 C
Varanasi
Tuesday, August 25, 2026
spot_img

Chandauli news- तेज रफ्तार स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

स्कूल वाहन की लापरवाही ने तीन मासूम बच्चों के सिर से छीना पिता का साया

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी धनंजय निषाद (40 वर्ष) किसी कार्य से अपनी बाइक से चहनिया की ओर जा रहे थे। हिंगुतरगढ़ गांव के समीप सामने से आ रही बच्चों से भरी एक स्कूली बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और धनंजय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

मृतक धनंजय सहारनपुर में फूलों का कारोबार करते थे और अवकाश पर अपने घर आए हुए थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र—विशाल (5 वर्ष) एवं बिट्टू (3 वर्ष) तथा एक पुत्री आकांक्षा (8 वर्ष) हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता गहरा गई है। घटना के समय उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं।

ग्रामीणों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। यदि वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने स्कूली वाहनों के संचालन में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा फरार चालक की तलाश जारी है। चालक के पकड़े जाने के बाद दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई निजी विद्यालयों के वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। उन्होंने प्रशासन से स्कूली वाहनों की नियमित जांच और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- कुछमन में सड़क हादसा: मेडिकल संचालक गंभीर रुप से घायल

सड़क हादसे में पीछे बैठी महिला भी घायल, जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली सकलडीहा। अलीनगर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks