spot_img
32 C
Varanasi
Thursday, August 6, 2026
spot_img

Chandauli news- अब नहीं छूटेगा छात्रवृत्ति का लाभ, आवेदन की तिथियां हुईं घोषित

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज
चन्दौली। अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के ऑनलाइन आवेदन की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वदशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर (कक्षा 11-12 एवं उच्च शिक्षा) के विद्यार्थियों के लिए आवेदन, सत्यापन और अग्रसारण की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।

11 अगस्त से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के नवीनीकरण (रिन्यूअल) के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं आवेदन पत्र का प्रिंट 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक प्राप्त किया जा सकेगा। संबंधित शिक्षण संस्थान 11 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक आवेदनों का सत्यापन एवं अग्रसारण करेंगे।

वहीं नवीन (फ्रेश) आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं 11 अगस्त से 21 सितम्बर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन आवेदनों का संस्थागत सत्यापन एवं अग्रसारण 13 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए अलग कार्यक्रम

दशमोत्तर (उच्च शिक्षा) के नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2026 तक किए जाएंगे, जबकि शिक्षण संस्थान 15 सितम्बर से 25 अक्टूबर 2026 तक सत्यापन एवं अग्रसारण की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

इसी प्रकार नवीन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं 15 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन आवेदनों का सत्यापन एवं अग्रसारण 16 सितम्बर से 4 नवम्बर 2026 तक किया जाएगा।

समय से आवेदन करने की अपील

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ आवश्यक अभिलेख अपने शिक्षण संस्थान में समय पर जमा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा करने के बजाय समय रहते आवेदन करने से छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ बिना किसी परेशानी के प्राप्त किया जा सकेगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सड़क या झील? सकलडीहा–अलीनगर मार्ग पर जलभराव से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। सकलडीहा–अलीनगर मार्ग पर हुई बारिश ने हाईवे निर्माण कार्य की खामियों को एक बार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks