spot_img
21.6 C
Varanasi
Friday, March 20, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा मे हाइवे निर्माण के दौरान उड़ती धूल: व्यापारी से लेकर राहगीर परेशान

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा में हाईवे निर्माण को लेकर व्यापारी से लेकर राहगीर परेशान है। बीते तीन साल से कस्बा के व्यापारी उड़ती धूल और गरदा के कारण विभिन्न रोग से ग्रसित हो रहे है। इसके साथ ही दुकानों से लेकर घरों में मिट्टी और धूल के कण आने से दुकानों में रखी मिठाई और सब्जी सहित कपड़े के कारोबारी परेशान है। व्यापारियों ने सुबह शाम पानी छिड़काव की मांग किया है।

सकलडीहा में हाईवे का निर्माण बीते तीन साल से हो रहा है। कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क नाला और पुलिया निर्माण में भारी अनदेखी किया जा रहा है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था जगह जगह सड़क खोदकर छोड़ दिया गया है। मिट्टी और गिट्टी गिराकर पाटा जा रहा है। जिसके कारण सुबह से लेकर शाम तक धूल धूल हो जा रहा है। मिठाई से लेकर सब्जी विक्रेता परेशान है। कपड़ा दुकानदार से लेकर बख्सा,मोबाईल,इलेक्ट्रानिक,ईंजन पार्टस,व्रेकरी,चाय पान के दुकानदार धूल गरदा से परेशान है। व्यापारी नेता उमेश चौरसिया, केके सोनी, बाबूजान,स्माईल सहित अन्य व्यापारियों ने सुबह शाम पानी का छिड़काव किये जाने की मांग किया।

6 माह से पीडब्ल्यूडी की भूमि चिन्हित करने में हो रही लेट

कार्यदायी संस्था के लोगों ने बताया कि बीते 6 माह से पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीन चिन्हित करने की मांग कर रहा है। इसके लिये कई बार तहसील के अधिकारियों से मुलाकात किया। भूमि चिन्हित नहीं होने के कारण ट्रांसफार्मर सिफ्टिंग,डा.आम्बडेकर प्रतिमा का स्थापना और पुलिस चौकी का निर्माण अधर में लटका हुआ है। जिसके कारण धूल गरदा से निजात नहीं मिल पा रहा है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks