spot_img
27.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

सराय वाया कैथी फुलवरियॉ मार्ग खस्ताहाल राह चलना दुश्कर

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। जनपद क्षेत्र के सराय वाया फुलवरिया मार्ग लगभग तीन कि.मी तक क्षतिग्रस्त होने के कारण राह चलना दुश्कर हो गया है। मार्ग के खस्ताहाल का नतीजा यह है कि मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढ़े दुर्घटना को दावत रहे है तथा मार्ग की गिट्टियॉ उखड़कर यत्र-तत्र विखर चली है। जिससे आये दिन लोग गिरकर घायल होते रहते है इतना ही नही आवागमन की दृष्टि से उक्त मार्ग से लगभग दर्जनों गॉवों के लोगों का आवागमन का एक मात्र वही मार्ग है जो खस्ताहाल की दुश्वारियॉ झेल रहा है।

इस संदर्भ में ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को समय-समय पर अवगत कराते रहे परन्तु सिर्फ आश्वासनों की घुट्टी पिलाते रह गये। ग्रामीणो ने उक्त क्षतिग्रस्त मार्ग को यथा शीघ्र बनवाये जाने की मॉग किया है।

इस संबंध में पीडब्लूडी विभाग के अभियन्ता संजय यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है बारिश के कारण दिक्कते आ रही जैसे ही बारिश समाप्त हो जायेगी उक्त कार्य को अविलम्ब पूर्ण करा दिया जायेगा।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks