spot_img
34.6 C
Varanasi
Saturday, June 20, 2026

शिलान्यास बोर्ड को अराजक तत्वों तोड़ा: ग्रामीणों में आक्रोश, प्रधान प्रतिनिधि ने दिया लिखित तहरीर

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के तारापुर गांव सभा अंतर्गत का ककरही कला गांव में लगभग चार लाख रुपए लागत से बने इंटरलॉकिंग का लगा शिलान्यास बोर्ड अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल चौहान ने लिखित तहरीर पुलिस चौकी पर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जैसे-जैसे पंचायत चुनाव नजदीक आ रहा है। गांव में सरगर्मी तेज हो गई है। कोई विकास कार्य कराने का आश्वासन दे रहा है तो कोई विकास कार्य को मूर्त रूप देने में जुटा हुआ है। इसी तरह जिला पंचायत निधि से गांव में इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया। जिसका शिलान्यास का बोर्ड भी लगा दिया गया। लेकिन बीती रात अराजक तत्वों द्वारा बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसकी जानकारी जैसे ही गुरुवार को ग्रामीणों को हुई जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी लिखित तहरीर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने ताराजीवनपुर पुलिस चौकी पर देकर कार्रवाई की मांग की है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks