spot_img
34.6 C
Varanasi
Saturday, June 20, 2026

सकलडीहा तहसील मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शुरू: आवागमन में परेशानी

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। तहसील मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शुरू है। बीते शुक्रवार की देर रात सड़क खोदकर गिट्टी गिरा देने से आवागमन में परेशानी हो रही है। अधिकारियों से लेकर आम लोगों को आने जाने में काफी असुविधा हो रही है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से गिट्टी पर भस्सी और रोलिंग नहीं किये जाने से आक्रोश है।

शासन की ओर से तहसील मार्ग को चौड़ीकरण कराये जाने का प्रस्ताव है। जिसे लेकर पीडब्ल्यूडीय विभाग की ओर से नामित कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य शुरू किया गया है। आरोप है कि तहसील मार्ग सबसे व्यस्त मार्ग होने के बाद भी निर्माण कार्य धीमी गति से होने से आवागमन में समस्या हो रही है। अधिकारियों के आने जाने में असुविधा हो रही है। तहसील के एसडीएम से लेकर तहसीलदार पैदल तहसील जाने के लिये मजबूर है। अधिवक्ता से लेकर फरियादी तहसील पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना कर रहे है।

तहसील के अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह, उपेन्द्र नारायण सिंह,राजेश्वर सिंह,प्रभुनाथ पाठक,अरूण कुमार,अतुल तिवारी, पंकज सिंह यादव ने गिट्टी पर भस्सी गिराकर रोलिंग कराने की मांग किया है। जिससे आने जाने में सहूलियत मिले।

इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि कार्यदायी संस्था के कार्यो की निगरानी की जा रही है। गुणवत्तापूर्ण और आवागमन में सुलभ हो इसके लिये निर्देशित किया गया है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks