spot_img
26.7 C
Varanasi
Tuesday, March 31, 2026

हनुमान जी के मंदिर स्थापना दिवस पर भंडारा का हुआ आयोजन

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। क्षेत्र के लेहरा गांव में शनिवार को हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। कलाकार नूरे यादव ने भक्ति और बिरहा लोकगीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

लेहरा गांव में हनुमान मंदिर का निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा 7 फरवरी 2022 को की गई थी। तभी से ग्रामीण प्रत्येक वर्ष 7 फरवरी को मंदिर का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने माला-फूल चढ़ाकर बजरंगबली के दर्शन-पूजन किए। लोकगीत गायकों ने भक्ति और बिरहा गीत प्रस्तुत कर वातावरण को और अधिक भक्तिपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व अवधेश यादव ने किया।

इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रभात यादव, रमेश राम, पुष्कर, अवधेश यादव, बिजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news: संदिग्ध परिस्थियितों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के अमरीपुर गांव में मंगलवार की सुबह 30वर्षीय युवक आनन्द कुमार पाण्डेय अचेतावस्था...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks