spot_img
20.1 C
Varanasi
Wednesday, November 18, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- अधिवक्ता पर जानलेवा हमले की जांच शुरू, तहसील पहुंची पुलिस

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। तहसील में बीते दिनों वरिष्ठ अधिवक्ता उपेन्द्र नारायण सिंह और तहसील के प्रभारी राजस्व लिपिक से खतौनी संशोधन 38(2)की फाइल रोके जाने को लेकर आपस में विवाद होगया। जिसमें अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गये थे। अधिवक्ताओं की ओर से लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने मारपीट की घटना की जांच शुरू कर दिया है। तहसील पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ताओं से मिलकर जांच पड़ताल किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने राजस्व लिपिक की गिरफ्तारी की मांग उठाया।

बीते सोमवार को तहसीलदार के चैंबर में तहसीलदार कार्यालय के मालबाबू प्रभारी राजस्व लिपिक शाकिब अर्सलान और अधिवक्ता उपेन्द्र नारायण सिंह के बीच खतौनी संशोधन 38(2)की फाइल रोके जाने को लेकर आपस में विवाद होगया। जिसमें अधिवक्ता के चेहरे और सीने में गंभीर चोट आने व खून बहते देख अधिवक्ता आक्रोशित होगये। अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद राजस्व लिपिक को तत्काल प्रभाव से एसडीएम कुंदन राज कपूर ने निलंबित कर आरके दफ्तार से संबद्ध कर दिया था।

तहसीलदार के नेतृत्व में जांच टीम बैठा दिया। निलंबन के बाद कोतवाली पुलिस की ओर से घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक वरूणेन्द्र राय ने तहसील पहुंचकर घटना के बाबत अधिवक्ताओं का वयान दर्ज किया। इस दौरान अधिवक्ताओं आरोपी राजस्व लिपिक की गिरफ्तारी की मांग उठाया।

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, जर्नादन मिश्रा, उपेन्द्र नारायण सिंह, राजगोपाल सिंह, आलोक पांडेय,अतुल सिंह सहित अन्य अधिववक्ता मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्रों तक पहुंचाना प्राथमिकता : जिलाधिकारी

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली। नवागत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks