spot_img
19.1 C
Varanasi
Monday, November 16, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया स्वागत, बोले— समयबद्ध और ईमानदार हो शिक्षण कार्य

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

विभिन्न शिक्षक संगठनों ने किया भव्य स्वागत, शिक्षकों की समस्याएं भी सुनीं

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। बीते तीस जून को तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश राय के सेवानिवृत्त होने के बाद मंगलवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल तिवारी का विभिन्न शिक्षक संगठनों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों से अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निर्वहन करने का आह्वान किया। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का भरोसा भी दिलाया।

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल तिवारी ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में उसकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं और शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार एवं अनुभव से उन्हें योग्य नागरिक बनाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से समय पर विद्यालय पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने की अपील की।

इससे पूर्व उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर नवागत बीईओ का स्वागत किया तथा शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महासंघ के अध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा, धीरज शाह, अरुण रत्नाकर, गुलाब यादव, इम्तियाज अली, दीनदयाल पांडेय, राकेश सिंह, रविशंकर मिश्रा, अशोक कुमार यादव, उमाशंकर सोनकर, प्रेमशरण यादव, प्रशांत, हिमांशु पांडेय, चन्द्रधर दीक्षित सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नवागत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने संभाली चंदौली की कमान

कोषागार में ग्रहण किया कार्यभार, कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर अधिकारियों से ली कार्यों की जानकारी परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks