spot_img
29.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

बाढ़ प्रभावितों के लिये तीस नावों का संचालन हुआ शुरू, तहसील प्रशासन ने बाढ़ आश्रय केन्द्र पर राहत सामाग्री का वितरण किया तेजी से शुरू

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। गंगा के तटवती इलाकों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद को लेकर तहसील प्रशासन दिन रात जुटा हुआ है। बीते दो दिनों से बाढ़ प्रभावित गांवों में किसानों को आने जाने के लिये तीस नावों का संचालन और बाढ़ आश्रय केन्द्र पर राहत सामाग्री का वितरण तेजी से किया जा रहा है। किसानों को मवेशियों के लिये भूसा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिये कुल 12बाढ़ चौकी केन्द्र खोला गया है। जिसमें दो माडल बाढ़ चौकी केन्द्र बनाया गया है। कन्ट्रोल रूप के माध्यम से लोगों से जानकारी भी लिया जा रहा है।
बाढ़ प्रभावितों को राहत सामाग्री वितरण के लिये बाढ़ राहत चौकी प्राथमिक विद्यालय भूपौली,जूनियर हाईस्कूल नादी निधौरा, प्राथमिक विद्यालय टांडा कला,प्राथमिक विद्यालय नरौली,प्रा.वि.डबरिया,प्रा.वि.बीरासराय,इंटर कालेज बलुआ,बाबा किनाराम इंटर कॉलेज रामगढ़, प्राथमिक विद्यालय मडि़यार हिंगुतर जगदीश सराय और दो माडल बाढ़ राहत चौकी मारूफपुर और नेकनापुर में किसानों के सहयोग के लिये प्रतिदिन नायब तहसीलदार और कानूनगों व लेखपाल की निगरानी में सामाग्री का वितरण किया जा रहा है।

15 गांवो के लिये तीस नावों का संचालन

तहसील प्रशासन की ओर से कैली 1, बलुआ 2,पकड़ी 1,कोहड़ा 1,चकरा 2,पूरा विजयी 1,प्रहलादपुर 1,प्रसहटा 3,दिया 4, गद्दोचक 2,सैफपुरा 3,नादी निधौरा 4,शेरपुर सरैया 3,महरोड़ा 1,नगवा में एक सहित कुल 30नावों के संचालन करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ चौकी से सामन वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही बाढ़ चौकी पर नायब तहसीलदार,कानूनगों सहित लेखपालों को तैनात किया गया है।

बाढ़ चौकी से 702 ग्रामीणो को फूट पैकेट हुआ वितरण

बाढ़ चौकी नेकनामपुर से गददोचक में 6 अगस्त को 150,हिंगुतार चौकी से प्रसहटा 100,रामगढ़ में 177,नरौली के धानापुर में 75 और बाढ़ चौकी मारूफपुर के हसनपुर में 200 बाढ़ राहत सामाग्री दिन में वितरण किया गया। रात में 177 फूट पैकट ग्रामीणों को दिया गया। इसके अलावा मवेशियों के लिये 7 अगस्त को बाढ़ चौकी नादी निधौरा में 43 कुंतल,मारूफपुर में 21.35 कुंतल और 6 अगस्त को बाढ़ चौकी हिंगुतर 69.9 कुंतल और मारूफपुर में 20 कुंतल मवेशियों के लिये भूसा उपलब्ध कराया गया।

बाढ़ से प्रभावित गांव के लिये खुला कन्ट्रोल रूम

बाढ़ से प्रभावित गांव के लोगों की सहायता के लिये तहसील परिसर में 24 घंटा सेवा देने के लिये कंट्रोल रूम खोला गया है। जहां बाढ़ प्रभावित गांव के लोग 05412-246474 पर फोन करके समस्या को अवगत करा सकते है। इसके अलावा एसडीएम और तहसीलदार और अपर जिलाधिकारी के सरकारी नंबर पर सूचना दे सकते है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा रवाना

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा की ओर से संचालित निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा के अंतर्गत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks